{"_id":"67822120278946e3790aeb1e","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-at-the-power-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-140397-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजलीघर पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजलीघर पर किसानों ने दिया धरना
Sat, 11 Jan 2025 04:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सिकंदरी बिजली घर पर धरने पर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान यूनियन के
बिजनौर, हीमपुर दीपा। सिकंदरी बिजलीघर पर धरने के दूसरे दिन भी कोई अधिकारी के न पहुंचने पर राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरी के बिजली घर पर राष्ट्रीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गांव चंदनपुरा में पिछले 15 वर्षो से ग्रामीणों की छतों से होकर गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन को हटाने को लेकर धरना लगा रखा है, धरने के दूसरे दिन भी शुक्रवार को किसी भी अधिकारी के धरना स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपने उच्च पदाधिकारियों से बातचीत कर धरने को नया रूप दिया जाएगा।
इस दौरान धरनास्थल युवा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन विनीत चिकारा मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी सदस्य जगराम सिंह अर्जुन सिंह सुमित कुमार मनीष कुमार उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान धरनास्थल युवा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन विनीत चिकारा मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी सदस्य जगराम सिंह अर्जुन सिंह सुमित कुमार मनीष कुमार उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन