{"_id":"632f49f7fe70791c91731993","slug":"farmers-staged-a-sit-in-demonstration-at-the-power-house-nazibabad-news-mrt6067255177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडावली के गांव राजपुर नवादा बिजली घर पर धरना देते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
किसानों ने बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन
मंडावली। बिजली कटौती समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने राजपुर नवादा के बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने जेई का घेराव करते हुए कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को राजपुर नवादा के बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के जिला मंत्री राजकुमार ने कहा कि किसानों को अभी तक समस्त गन्ना भुगतान नहीं किया गया, लेकिन बकाया बिजली बिल होने पर विद्युत निगम के अधिकारी लगातार किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजवीर चौधरी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगस्त माह में बारिश न होने और पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो सकी जिससे किसानों की कई बीघा गन्ने और धान की फसल सूख गई। जिससे किसानों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रही विद्युत कटौती को बंद करने, गांव और किसानों के नलकूपों की विद्युत लाइन अलग-अलग करने, नलकूपों से मीटर हटाने, किसानों के कनेक्शन नहीं काटने, गांवों में 18 घंटे बिजली देने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन जेई अखिलेश श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में रोहित कुमार, हिमांशु कुमार, संजीव कुमार, शेषपाल राठी, आदिल, सुंदर सिंह, मोनू त्यागी, असलम, बबलू त्यागी, अनुज, अनूप, सुभाष आदि मौजूद रहे।