{"_id":"63388efa3a3fa26c9d784e1a","slug":"farmers-staged-a-sit-in-at-the-power-substation-bijnor-news-mrt607798917","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन

नहटौर। बसावनपुर पाडला विद्युत उपकेंद्र पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों के विद्युत कनेक्शन काटने व एक संविदा लाइनमैन के गलत व्यवहार को लेकर उसे हटाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बसावनपुर पाडला विद्युत उपकेंद्र पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने 10 हजार रुपये की बकाया और जब तक बिलाई शुगर मिल गन्ने का बकाया भुगतान पूर्ण रूप से न कर दें। तब तक किसानों के विद्युत कनेक्शन न काटे जाए। इसके अलावा एक संविदा लाइनमैन के गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन पर अधिशासी अभियंता के पहुंचने पर उन्होंने संविदा लाइनमैन को दूसरे स्थान पर भेजने और किसानों की अन्य समस्याओं को दूर करने के आश्वासन देने पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर अतुल चौधरी,लवी चौधरी,दलपत सिंह,संजय सिंह, टीकम सिंह, लेखराज सिंह,आकाश कुमार, टीकम सिंह, मुरारी सिंह आदि मौजूद रहें।