फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a sit-in at the power house over the demands

भाकियू भानू ने आदर्शनगर बिजली घर पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in at the power house over the demands
नजीबाबाद के बिजली घर पर धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। किसानों ने जर्जर विद्युत पोल को सही कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बिजली घर पर धरना दिया। किसानों ने मांगों को ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू भानू के जिला महासचिव कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान आदर्शनगर स्थित बिजली घर पहुंचे और धरना दिया। किसानों का कहना था कि विद्युत निगम की ओर से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया बिजली बिल होने पर किसानों को नोटिस थमाए जा रहे है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने एसडीओ विकास कुमार को धरने पर अपने बीच बैठाकर समस्याएं बताई और मांगों का ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने ज्ञापन में जर्जर विद्युत पोल और विद्युत लाइन बदलवाने, गन्ने का भुगतान होने से पूर्व किसानों को बिजली बिल के नोटिस नहीं देने, किसानों की लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने, आवासीय भूमि में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने, कुतुबपुर नंगली में मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की। एसडीओ विकास कुमार के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जितेंद्र हुड्डा, बाबूराम, टीकम सिंह, रामोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed