फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a protest to get the school repaired

विद्यालय की मरम्मत कराने को किसानों ने दिया धरना

Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest to get the school repaired
मंडावली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर का भवन जर्जर होने पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बीईओ को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुनीता देवी का कहना है कि विद्यालय में 32 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के जर्जर होने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की मरम्मत कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल ने ग्रामीणों को विद्यालय के जर्जर भवन के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने और जल्द ही मरम्मत कराने आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा जिला महासचिव अविनेश त्यागी, विजय त्यागी, मुकुल त्यागी, दिनेश कश्यप, सचिन आदि कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed