{"_id":"6751f63503e9a38fbd0b4664","slug":"farmers-staged-a-protest-in-the-police-station-asp-explained-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-137487-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने थाने में दिया धरना, एएसपी ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने थाने में दिया धरना, एएसपी ने समझाया
विज्ञापन
रायपुर p सदा थाने में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। रायपुर सादात में विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य से नाराज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया। किसान नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने मामला शांत कराया।
रायपुर सादात में एक भट्ठे के पास स्थित जमीन पर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुलिस की मौजूदगी में विवादित जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है। इस पर युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगीना गन्ना समिति में एकत्र होकर रायपुर सादात जाने के लिए निकले।
पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को मौके पर रायपुर सादात जाने से रोक दिया। पुलिस और किसान नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में नाराज कार्यकर्ता रायपुर सादात थाने प्रांगण में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जब तक वार्ता के बाद कोई सुलह समझौता नहीं होता तब तक विवादित जगह पर निर्माण कार्य नहीं होगा।
इस संबंध में एसडीएम मांगेराम चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह दस बजे वार्ता के लिए बुलाया गया है।