फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sitting on dharna against electricity system in Nagina

Bijnor News: नगीना- बिजली व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे किसान

Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna against electricity system in Nagina
फ़ोटो खबर।
विज्ञापन

-अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग
-आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, धरने पर बैठे रहे किसान

नगीना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर पहुंचे अधिशासी अभियंता के द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।


ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता मंगलवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर पल्ला बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर पहुंचे अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने, किसानों को आ रहे बिजली के गलत बिलों पर रोक लगाए जाने, बिजली चेकिंग पर रोक लगाए जाने तथा दर्ज हुए मुकदमों का निस्तारण कराने, गांव के अंदर 11 हज़ार की लाइन के एल्युमीनियम के तारों को बदलवाकर कवर वाले केबिल लगवाने, बिजली के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने आदि मांग रखी गईं। अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन किसान नेता उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और धरने को जारी रखने का एलान कर दिया। धरने पर नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़ापुर विजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष नमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, केसर सुल्तान, रविंद्र चौधरी, उदल चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नरेंद्र कुमार, खड़क सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed