फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Farmers should not give measles, khatauni and fard in sugarcane committee'

‘गन्ना समिति में खसरा, खतौनी और फर्द न दें किसान’

Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
'Farmers should not give measles, khatauni and fard in sugarcane committee'
‘गन्ना समिति में खसरा, खतौनी और फर्द न दें किसान’
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में गन्ना समितियों में किसानों द्वारा घोषणा पत्र व खसरा खतौनी न देने की बात कही गई। ब्लॉक हल्दौर परिसर में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसान हर साल अपनी जमीन की फर्द और खसरा खतौनी समिति में देता है। लेकिन किसान इस बार ये कागज जमा नहीं करेगा। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि घोषणा पत्र व खसरा खतौनी देने में किसानों का बहुत खर्च आता है। इसलिए इस साल घोषणा पत्र व खसरा खतौनी नहीं दी जाएगी। गन्ना समिति को घोषणा पत्र खुद भरना चाहिए। दो सितंबर को कलक्ट्रेट में महापंचायत करने का एलान किया गया। बैठक की अध्यक्षता भीम सिंह व संचालन घनश्याम सिंह ने किया। बैठक में राजपाल भगत, देवेंद्र, ब्रजपाल, गोविंद, उपेंद्र राठी, यशपाल सिंह, हरिराज सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, संजीव कुमार, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed