फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers should adopt organic farming and crop management: ADO Agriculture

जैविक खेती और फसल प्रबंधन अपनाएं किसान: एडीओ कृषि

Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt organic farming and crop management: ADO Agriculture
मंडावली के मुस्सेपुर में किसान पाठशाला में जानकारी लेते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
जैविक खेती और फसल प्रबंधन अपनाएं किसान: एडीओ कृषि
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। कृषि विभाग की ओर से राजपुर नवादा और मुस्सेपुर में आयोजित कृषि पाठशाला में जैविक खेती और अवशेष प्रबंधन की किसानों को जानकारी दी गई।
मंडावली क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मो.यूनुस की उपस्थिति में कृषि पाठशाला हुई। ग्राम प्रधान वसीम अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कृषि पाठशाला में एडीओ कृषि श्याम सिंह ने क्षेत्रीय किसानों जैविक खेती, फसल प्रबंधन और फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कृषि उपज बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों से बचने की सलाह दी।
एडीओ कृषि ने जैविक खाद बनाने और कृषि अवशेषों को न जलाने की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य मो.यूनुस ने कृषि पाठशाला को उपयोगी बताते हुए किसानों को नवीन तकनीक अपनाने की सलाह दी। संगोष्ठी में अतुल त्यागी, मो.शाकिर, जितेंद्र, मुकेश त्यागी, सुशील त्यागी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर कृषि विभाग की ओर से ही प्राइमरी स्कूल में आयोजित कृषि पाठशाला में सहायक खंड विकास प्रबंधक कुुलदीप सिंह, हरेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को समझाकर कृषि अवशेष, पराली आदि को न जलाकर भूमि में न दबाने की सलाह दी। उन्होंने कीट रोग नियंत्रण, जल प्रबंधन तथा कृषि उपज से बेहतर लाभ लेने की तकनीक से किसानों को अवगत कराया। ग्राम प्रधान दिलीप कुमार, जसवीर सिंह, मो.हलीम, मो.हनीफ, विनोद, भूपेंद्र, खिलेंद्र, अभिषेक, रफीक अहमद, अशोक कुमार, बिरथे देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed