{"_id":"64e7a46ace3b798e1c0dff24","slug":"farmers-reached-sugar-mill-with-many-demands-including-expansion-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3037-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - विस्तारीकरण सहित कई मांगों को लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - विस्तारीकरण सहित कई मांगों को लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान
Fri, 25 Aug 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती के बरकातपुर चीनी मिल पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल। (स्रोत-किसान)
- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर प्रशासन से किसानों ने कई मुद्दों पर की चर्चा
फोटो-24एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित कई मांगों को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल प्रशासन से मिला। मिल प्रशासन ने सभी मांगों के जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन किसानों को दिया।
बरकातपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मिल प्रशासन से मिला। किसान बृजवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) अतेंद्र शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसानों ने मिल प्रशासन के समक्ष चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, किसानों को मैली खरीद पर छुट देने, नहर मार्ग की पुलिया का नवीनीकरण कराने और तिसोतरा चौराहे से चीनी मिल तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाईं।
मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने किसानों को आगामी पेराई सत्र के समापन के साथ मिल के विस्तारीकरण का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को 2022-23 पेराई सत्र का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान करने की भी जानकारी दी। किसान प्रतिनिधिमंडल में नजीबाबाद गन्ना समिति के चेयरमैन बृज कुमार, बरकातपुर गन्ना परिषद के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, सत्यपाल सिंह, साधुराम, रणवीर सिंह, नौबहार सिंह, कमालपुर आदि शामिल रहे।