Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protested against reduction in power supply

Bijnor News: विद्युत आपूर्ति कम करने के विरोध में उतरे किसान

Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against reduction in power supply
बिजनौर। निजी नलकूपों की आपूर्ति के नए शेड्यूल में सात घंटे करने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलेभर में बिजनौर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता आदि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने इस निर्णय को किसान विरोधी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो किसान सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। दिगंबर ने कहा कि किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए 7 घंटे बिजली नाकाफी है। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि आज संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों ने जिले के सभी बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, नगराध्यक्ष शुभम चौधरी, जिला सचिव अंकुश कुमार, नदीम अहमद समेत अन्य पदाधिकारी एवं किसानों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चांदपुर में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर 10 घंटे बिजली मांगी। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रामफल मुखिया, ऋषिपाल सिंह, अरविंद्र चौधरी, रोहित कुमार, मो. इरफान, मो. उस्मान, लाल सिंह आदि रहे। स्योहारा में भाकियू (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। नहटौर में ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर से नेतृत्व में नहटौर बिजलीघर पहुंचकर एसडीओ को संबोधित एक ज्ञापन लिपिक को सौंपा गया। नांगलसोती में किसानों ने बरकातपुर विद्युत उप संस्थान के अधिकारियों को ज्ञापन देकर पूर्व की भांति 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की। धामपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। अफजलगढ़ में कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति का समय बढ़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed