फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest in Tehsil campus

किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना

Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Tehsil campus
किसानों ने तहसील परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर किसानों को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदनपाल सिंह, विनोद परमार के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील में धरना दिया है। भाकियू ने किसान-मजदूर के हितों को अनदेखा करने, कर्ज माफी और कृषि मंडी शुल्क समाप्त करने के नाम पर किसानों और कारोबारियों को गुमराह करने, खाद, बीज, बिजली और पेट्रोलियम पदार्थों में भारी वृद्धि का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। धरना प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अवनीश कुमार, नरदेव सिंह, नितिन कुमार, विरेश राणा, करण सिंह, प्रशांत चौधरी, फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed