Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest against the demands at the gate

मांगों को लेकर किसानों का थाना गेट पर धरना

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against the demands at the gate
स्योहारा में थाने के बाहर भाकियू के धरने को संबोधित करते थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़। - फोटो : BIJNOR
मांगों को लेकर किसानों का थाना गेट पर धरना
विज्ञापन

बिजनौर, स्योहारा। थाना गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने में किसानों का कहना था कि कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण समस्या और बढ़ गयी, किसान भुखमरी के कगार पर हैं। किसानों द्वारा गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर भुगतान न करने पर लंबित अवधि के ब्याज सहित किसानों का बकाया भुगतान अविलंब कराये जाने, किसान सम्मान निधि का लाभ तथा किसानों को मिलने वाला अंशदान छह हजार रूपये के स्थान पर 12 हजार रुपये किए जाने, किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत पात्रों के लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर किसानों को राशि जारी किये जाने की मांग की गई। भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन व कांट्रेक्ट फार्मिंग अध्यादेश व प्रस्तावित विद्युत संशोधन अधिनियम का राज्य सरकार द्वारा विरोध दर्ज कराया जाये तथा मंडी के बाहर किसानों के खेत को छोड़कर अन्य जगह हो रही खरीद पर मंडी टैक्स लगाया जाने की मांग की गई।

धरने के दौरान किसानों द्वारा खंड विकास अधिकारी को बार बार बुलाये जाने के बाद भी जब बीडीओ किसानो के बीच नहीं पंहुचे तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता नाराज हो गये और ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बीडीओ को फोन पर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। शुगर मिल प्रबंधन के प्रतिनिधि के रूप में डालचंद ने किसानों के बीच मिल प्रबंधन की ओर से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed