फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers on the streets to protest the trade deal

Bijnor News: ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर किसान

Thu, 16 Jul 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers on the streets to protest the trade deal
बिजनौर में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारी
बिजनौर। अमेरिका से फ्री ट्रेड डील के विरोध में किसान सड़क पर उतरे और धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने जिले में प्रस्तावित एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उठाई। वहीं बिना नोटिस दिए बढ़ाए गए बिजली के भार और बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। यहां से ट्रैक्टर और बाइक रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट कूच कर गए। किसानों की रैली को देखते हुए जजी से नुमाइश चौक और कलक्ट्रेट तक सड़क के बीच में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रस्सी बांध दी थी ताकि सड़क दो लेन में विभाजित हो जाए और जाम न लगे। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच होने वाली फ्री ट्रेड डील से किसानों और आम लोगों पर बुरा असर पड़ेगा। पशुपालक, किसान, मजदूर और लघु उद्योग और छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि भारत अमेरिका हो रही डील को वापस लिया जाए। ताकि देश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके। कहा कि बिलाई चीनी मिल ने अभी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कर्ज का ब्याज देने को मजबूर है, ऐसे में बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कर रहे वेदप्रकाश ने कहा कि जिले में दो एक्सप्रेस वे निकलने हैं। इनके लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। कहा कि कुछ जगहों पर जमीन के बाजार भाव ज्यादा है जबकि सर्किल रेट कम है। ऐसे में अधिग्रहण के वक्त किसानों को काफी नुकसान होगा। कहा कि सर्किल रेट बढ़ाए जाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

बिजनौर में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी

बिजनौर में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed