{"_id":"66466e3a280027390e06ef64","slug":"farmers-made-officers-sit-in-panchayat-and-narrated-their-problems-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-123808-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने पंचायत में अफसरों को बैठाकर सुनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने पंचायत में अफसरों को बैठाकर सुनाईं समस्याएं
Fri, 17 May 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बृहस्पतिवार को गन्ना समिति प्रांगण में पंचायत हुई। इसमें संगठन नेताओं ने गन्ना, वन विभाग के अफसरों को बुलाकर बैठाया और किसानों की समस्याएं उन्हें सुनाईं। संगठन के पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने वन विभाग, बिजली विभाग, तहसीलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। डीएफओ व गन्ना विभाग के एससीडीआई ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की।
गन्ना समिति प्रांगण में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, कैलाश लांबा ने कहा कि बेसहारा पशुओं, जंगली जानवरों से फसलों, जन हानि हो रही है। इससे सुरक्षा दिलाई जाए। गर्मी में फसलें सूख रही हैं, इसके चलते नहरों में जल्द पानी छोड़ा जाए। गुलदार मुक्त जिला किया जाए, नलकूपों को 12 घंटे बिजली दिन में दिलाई जाए। कहा कि नलकूपों का बिजली बिल माफ होने के बाद भी कुछ किसानों से बिल लिया जा रहा है, जो गलत है। फसल को बीमारी लगने से उत्पादन कम हो रहा है। शेष गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। बाद में संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। पंचायत में कैलाश लांबा, राजपाल सिंह, अजित सिंह, शूरवीर सिंह, तेजवीर सिंह, राकेश सिंह, यशपाल, रोहित राठी, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।