फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers lockout at Bilai sugar mill

Bijnor News: हल्दौर - किसानों ने बिलाई चीनी मिल पर की तालाबंदी

Tue, 28 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers lockout at Bilai sugar mill
बिलाई चीनी मिल पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।
- मिल अफसरों ने किसानों को समझा कर शांत किया, समस्या के समाधान का आश्वासन दिया
विज्ञापन

- चीनी मिल पर 23 दिन तक चला भाकियू तोमर का धरना कर दिया गया समाप्त
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू तोमर के बैनर तले किसानों ने बिलाई मिल पर तीन घंटे तालाबंदी की। आंदोलित किसानों ने मिल सामने चक्का जाम करने की चेतावनी दी। धरने पर पहुंचे मिल अफसरों ने किसानों को समझा कर शांत किया और मांगें शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसान शांत हो गए और 23 वें दिन धरना समाप्त कर दिया।
बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता 23 दिनों से मिल पर धरना दे रहे थे। सोमवार को धरना स्थल पर महापंचायत हुई। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह आदि ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारियों ने वादाखिलाफी की। हमेशा किसानों को भुगतान करने का झूठा आश्वासन दिया। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर करीब दो बजे से तीन घंटे तक मिल के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने झालू-नहटौर हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। एसडीएम सदर मोहित कुमार, जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह आदि किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। दूसरे दौर की वार्ता में अधिकारियों ने किसानों को पांच करोड़ रुपये आज, सात करोड़ रुपये कल और दो करोड़ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हो गए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर मंडल प्रभारी मुमताज आलम, राजेश यादव, मोहम्मद कासिम सैफी, विपिन कुमार तोमर, विशाल बालियान, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed