{"_id":"5e3b07a98ebc3ee61a2ae82b","slug":"farmers-lock-the-sugarcane-committee-office-nazibabad-news-mrt4674502171","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन लोकशक्ति ने गन्ना समिति कार्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन लोकशक्ति ने गन्ना समिति कार्यालय पर की तालाबंदी
विज्ञापन
नजीबाबाद की गन्ना समिति पर तालाबंदी करते किसान ।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर लगाया ताला
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने गन्ना विकास समिति पर किसानों के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न को लेकर धरना दिया। गुस्साए किसानों ने गन्ना समिति सचिव को अपने बीच बैठाकर कार्यालय पर तालाबंदी कर दी।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बुधवार को गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंचे और गन्ना किसानों ने फसल बढ़ोत्तरी के नाम पर 200 रुपये और छोटी जोत के किसानों से 100 रुपये लिए जाने के बावजूद फसल बढ़ोत्तरी की पर्चियों का लाभ न देने पर रोष व्यक्त किया। गन्ना समिति और चीनी मिल प्रबंधकों के सांठगाठ से किसानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
किसानों ने गन्ना समिति सचिव डॉ. विजय कुमार शुक्ल तथा कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर बुलाकर अपने बीच बैठा लिया तथा गन्ना समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मायापती यादव, बरकातपुर के विकास पुंडीर, नजीबाबाद चीनी मिल के गन्ना अधिकारी अजय यादव को भी अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन
किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह को भी समस्या के निराकरण के लिए बुलाया। प्रदर्शन में पद्म सिंह, शीशपाल सिंह, विजय पहलवान, विपिन कुमार, बालादेवी, नफीसा, हाजी बाबू, रामकुमार, अमरीश, अंकित, अर्पण, जयप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, गजराज, कल्याण सिंह, महफूज, चौ. दिनेश, हितेश कुमार सहित अनेक किसान शामिल हुए।