{"_id":"579f95ba4f1c1bde762b99d2","slug":"farmers-insurance-plan-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बीमा योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बीमा योजना का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के विरोध में भाकियू (भानु) से जुड़े किसानाें ने किसान सेवा सहकारी समिति नांगल में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जिला महासचिव वीर सिंह एवं रणधावा सिंह के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किसान सेवा सहकारी समिति नांगलसोती पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि बीमा योजना जबरन थोपी जा रही है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाकर किसानों का शोषण कर रही है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने इस योजना को बंद करने की मांग की। योजना के विरोध में 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नांगल थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, समिति सचिव विज्ञान प्रकाश को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में रोहिताश सिंह, सुधीर कुमार, टीकम सिंह, रामकुमार, रामकिशन, डोरीलाल, धर्मपाल सिंह, मो.उस्मान, पवन कुमार, महिपाल, शिवकुमार, ओमकार आजाद, ऋषिपाल सिंह आदि शामिल रहे।