{"_id":"68618da8459751a32107eec8","slug":"farmers-got-great-relief-from-rain-paddy-transplantation-started-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-153374-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत, धान की रोपाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत, धान की रोपाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/धामपुर/शेरकोट। रविवार सवेरे क्षेत्र में हुई बारिश को किसानों ने फसलों के लिए लाभकारी बताया है। खेतों के पानी से लबालब भर जाने के कारण धान की रोपाई शुरू हो गई है। उधर लोगों को उमस से राहत मिली है।
शनिवार की रात्रि से कालागढ़ क्षेत्र में हुई वर्षा से लोगों को वातावरण में हो रही उमस से राहत मिली है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा के कारण मौसम सुहावना बन गया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। धामपुर रोड शेरकोट में किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ने और चारे की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। उधर, खेतों के बरसाती पानी से भर जाने के कारण अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी।