फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers gave wheat to the administration for the needy

किसानों ने जरूरतमंदों के लिए प्रशासन को दिया गेहूं

Sat, 02 May 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers gave wheat to the administration for the needy
नजीबाबाद के गुलालवाली किसानों ने तहसील प्रशासन को दिया राहत में गेहूं। - फोटो : NAZIBABAD
किसानों ने जरूरतमंदों के लिए प्रशासन को दिया गेहूं
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत गुलालवाली के किसानों ने लॉकडाउन के दौरान 29 बोरे गेहूं एकत्र कर तहसील प्रशासन को सौंपा है।
लॉकडाउन में हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या जटिल होती जा रही है। प्रशासन, नगरपालिका, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के साथ गुलालवाली के किसानों ने भी जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए क्षेत्र से 29 बोरे गेहूं एकत्र कर प्रशासन को सौंपा है। किसान नेता सरदार संदीप सिंह के नेतृत्व में लखविंदर सिंह लक्खा, रंजीत सिंह, सिमरन, अमृतपाल, बिट्टू सिंह, हरजिंदर सिंह, सोनी, गोरा, सिमरन राजा, लाडी सहित अनेक किसानों की ओर एकत्र किया गेहूं तहसील प्रशासन को जरूरतमंदों के लिए सौंपा है। एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने अन्नदाता किसानों की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed