{"_id":"6140ecf08ebc3e69ac7bf9cd","slug":"farmers-fair-will-be-held-in-dhampur-committee-from-today-dhampur-news-mrt5562410172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से धामपुर समिति में लगेगा किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से धामपुर समिति में लगेगा किसान मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से धामपुर समिति में लगेगा किसान मेला
धामपुर। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर
पेराई सत्र 2021-22 के लिए कृषकों के गन्ना सर्वे व सट्टे के आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गन्ना सर्वेक्षण के उपरांत अब विभाग की ओर से 15 सितंबर से दस दिवसीय किसान मेले का गन्ना समितियों में आयोजन किया जाएगा। किसान इन मेलों में आकर अपनी समस्याओं को दूर करा सकते हैं।
गौरतलब है कि विभाग की ओर से पिछले दिनों ग्राम स्तरीय सर्वे ,सट्टा प्रदर्शन का कार्य किया गया। इस दौरान कृषकों द्वारा अपने सर्वे/सट्टे से संबंधित जो भी शिकायत की गई, उनके जांचोपरांत पोर्टल पर सभी संशोधन कर दिए गए हैं। विभाग के तरफ कृषकों को एक अंतिम अवसर देते हुए गन्ना समिति धामपुर में समिति स्तरीय दस दिवसीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। मेले में गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जो किसान किसी कारण ऑनलाइन घोषणापत्र भरने से वंचित रह गए तो ऐसे कृषकों का ऑनलाइन घोषणापत्र भरने के लिए काउंटर की भी व्यवस्था रहेगी।