{"_id":"731076b1a1f4f7af4850dcfa5db23009","slug":"farmers-entered-the-punctum-sugar-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदकी चीनी मिल में घुसे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदकी चीनी मिल में घुसे किसान
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता बुंदकी चीनी मिल में घुसकर बेमियादी धरने पर बैठ गए। उधर, भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को बुंदकी क्षेत्र स्थित भाकियू कार्यालय पर किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। द्वारिकेश शुगर मिल की ओर से रतन सिंह, रमेश परशुरामपुरिया, यशपाल सिंह समझौता वार्ता के लिए पंचायत में पहुंचे।
उन्होंने मिल द्वारा 85 प्रतिशत गन्ना भुगतान करने, शेष गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बावजूद किसान चीनी मिल गेट के भीतर घुस गए और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह डवास, विनोद परमार, दिगंबर सिंह, विजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील प्रधान, कुलदीप, पृथ्वी सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल चौहान, कृष्णपाल सिंह, बाबूराम तालान, दिगंबर सिंह, बलराम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू भानु गुट के किसानों ने तहसील परिसर में विजय सिंह की अध्यक्षता व वीर सिंह के संचालन में एक पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किएजाने को केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
साथ ही किसानों ने क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था, नहरों में पानी न छोड़े जाने पर भी नाराजगी जताई। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। पंचायत में धर्मवीर सिंह, रामकुंवर सिंह, महावीर सिंह, धर्मपाल, देवराज, सुनील त्यागी, मनफूल, टीकम, योगेंद्र राठी, डॉ.महमूद हसन, नूतन राजपूत आदि रहे।