{"_id":"647798e0068218445c042bd4","slug":"farmers-did-not-allow-the-team-of-bilai-sugar-mill-to-survey-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4202-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिलाई चीनी मिल की टीम को किसानों ने नहीं करने दिया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिलाई चीनी मिल की टीम को किसानों ने नहीं करने दिया सर्वे
Thu, 01 Jun 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
- बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसानों में गुस्सा, जगह जगह हो रहा विरोध
- बिलाई चीनी के भुगतान नहीं करने के रवैये से नाराज हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। आगामी सत्र के लिए गन्ना सर्वे पहुंची बिलाई चीनी मिल की टीम को किसानों ने सर्वे नहीं करने दिया और लौटा दिया। दरअसल बकाया भुगतान नहीं किए जाने से किसानों में गुस्सा है।
आगामी सत्र के लिए गन्ना सर्वे के लिए बिलाई मिल की टीम ग्राम सिकेड़ा नवादा में पहुंची। गन्ना पर्यवेक्षक राजीव कुमार तथा केन इंस्पेक्टर विपिन तोमर के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। टीम के पहुंचने पर किसान एकत्र हो गए तथा बकाया गन्ना भुगतान न देने के कारण कर्मचारियों के समक्ष आपत्ति जताई। किसानों ने गन्ना सर्वे कराने से इंकार कर दिया। मिल कर्मचारियों ने किसानों को समझाया, लेकिन किसानों ने मिल कर्मचारियों की नहीं सुनी। किसानों का कहना है कि अभी तक बिलाई मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है।
मिल क्षेत्र से जुड़े किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक किसान बिलाई मिल को गन्ना नहीं देंगे। इस दौरान किसान विशेष डवास, विपिन कुमार, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सचिन, मोंटी आदि मौजूद रहे।