फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated on collectorate

किसानों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on collectorate
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित किए जाने पर विरोध जताया है। उन्होंने भारत सरकार से ब्राजील पर दबाव डालकर विश्व व्यापार संगठन में डाली गई किसानों विरोधी याचिका को वापस लेने के लिए कूटनीतिक दबाव बनाने की अपील की है।

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिले के किसान ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की भारत यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भारत सरकार से ब्राजील पर कूटनीतिक दबाव बनाकर ब्राजील की ओर से विश्व व्यापार संगठन में डाली गई किसान विरोधी याचिका की वापस कराने की मांग की। किसानों का आरोप है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने डब्ल्यूटीओ में याचिका डालकर किसानों के हितो पर हमला किया है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रमाकांत पांडेय ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों के साथ चर्चा की। बैठक में बिजली, गन्ना तथा ओबीसी बैंक नहटौर शाखा में हुए घोटाले पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने डीएम को सहकारी शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने तथा गन्ना भुगतान कराने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने किसानों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और बैठक में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष युवा दिगंबर सिंह, रामअवतार सिंह, विनोद परमार, संदीप त्यागी, अतुल कुमार, राकेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed