फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrated for setting up purchase center

क्रय केंद्र लगवाने को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन

Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for setting up purchase center
क्रय केंद्र लगवाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। बेगावाला में गन्ना क्रय केंद्र लगाकर तौल कराने की मांग को लेकर किसानों ने डीसीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और बाद में जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया।

भाकियू के वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की और डीसीओ पीएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उनके यहां बरकातपुर चीनी मिल के ए व बी गन्ना क्रय केंद्र आवंटित है। शुगर मिल के दोनों क्रय केंद्रों की सप्लाई लगभग एक लाख क्विंटल है। मिल ने अपने लाभ के लिए एक क्रय केंद्र को ही संचालित कर रखा है, जो चंदपुरी में लगा हुआ है। किसानों को पूरे सीजन एक क्रय केंद्र पर गन्ना तौल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाकियू नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने क्रय केंद्र समय से न लगाएं जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में शादाब चौधरी, शमीम प्रधान, शरीफ, खुर्शीद, अनीस अहमद, अकबर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed