फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demonstrate on the DM office

डीएम दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrate on the DM office
बिजनौर में डीएम कार्यालय पर भाकियू के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू की मासिक पंचायत में बरकातपुर शुगर मिल में कर्मचारियों व किसानों के बीच मारपीट का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने मिल प्रशासन पर किसानों का गन्ने का सट्टा बंद करने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर दो घंटे तक धरना दिया। डीएम और एसपी से वार्ता में किसानों का सट्टा तत्काल शुरू कराने व एक दो दिन में दोनों पक्षों में वार्ता कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति में हुई पंचायत में वक्ताओं ने बरकातपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि गांव किशनपुर के किसान सुरेंद्र सिंह रविवार को गन्ना तुलवाने पहुंचे तो मिल कर्मचारियों ने उनका सट्टा बंद होने की बात कहकर लौटा दिया। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे। वहां डीएम के न मिलने पर किसान उनके ऑफिस के बाहर धरना देकर बैठ गए। एडीएम प्रशासन ने किसानों से वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन किसान डीएम से ही वार्ता करने पर अड़ गए। एडीएम ने किसानों को शांत कराकर डीएम आवास पर डीएम जगतराज त्रिपाठी व एसपी अजय साहनी से किसानों की वार्ता कराई। जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गन्ना सट्टा बंद करना शुगर मिल की हठधर्मिता है। इसको भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। डीएम ने किसानों का बंद किया गया सट्टा तत्काल खुलवाने की बात कही। उन्होंने बरकातपुर मिल प्रशासन और किसानों को बैठाकर वार्ता कराने का आश्वासन देकर किसानों का धरना खत्म कराया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह, जिला महासचिव दिगंबर सिंह, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed