फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demanded Rs 500 per quintal cane price

किसानों ने मांगा 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य

Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded Rs 500 per quintal cane price
किसानों ने मांगा 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू भानु ने बकाया भुगतान सहित अनेक मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।

किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों को पिछले सत्र का गन्ना भुगतान अब तक नहीं मिला है और अगले पेराई सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। कहा कि 31 अगस्त तक समस्त बकाया भुगतान करके ही नए पेराई सत्र का आगाज किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान 31 अक्तूबर से गन्ने की छिलाई शुरू कर दें। अगर मिलें नहीं चलीं तो संगठन एक नवंबर को कलक्ट्रेट में महापंचायत करेगा। कलक्ट्रेट में गन्ना भर दिया जाएगा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, खादर में गंगा किनारे तटबंध बनवाने, गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, किसान आयोग का गठन कराने, बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने, किसानों को 24 घंटे बिजली दिलाने, किसानों पर बैंकों का संपूर्ण कृषि ऋण माफ कराने तथा 60 साल से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रमुख पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, बाला देवी, गौरव कुमार, अर्पण चौधरी, अंकित चौधरी, रामकुमार, योगेंद्र सिंह, सुधीर प्रधान, हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed