{"_id":"62a0e247e5417b603134bd44","slug":"farmers-created-ruckus-for-urea-dhampur-news-mrt592096476","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के लिए किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के लिए किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया के लिए किसानों ने किया हंगामा
हरेवली। हरेवली के सहकारी समिति पर एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है। बुधवार को जैसे ही सरकारी समिति खुली तो खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान समिति कर्मचारी अपने चहेते किसानों को यूरिया वितरण करने का प्रयास कर रहा था। वहां मौजूद किसानों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच समिति का कर्मचारी गोदाम को बंद कर वहां से भाग गया। किसानों ने डीएम से व्यवस्था बनवाने की मांग की है।
क्षेत्र के रमेश सिंह, हरकिशन सिंह, भोले सिंह, शौनाथ सिंह, शीशपाल, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, रोहताश सिंह, तन्नू सिंह, हुकुम सिंह, मनोज कुमार, डालचंद सिंह आदि किसानों का कहना है कि क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के किसानों के लिए हरेवली में सहकारी समिति संचालित है। समिति में पिछले एक सप्ताह से यूरिया का टोटा है। बुधवार को गोदाम पर तैनात कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह ने यूरिया वितरण शुरू किया तो वहां किसानों की भीड़ जमा हो गई। कर्मचारी धोखा देकर अपने चहेते किसानों को खाद बांटने का प्रयास कर रहा था। पक्षपात होने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे को बढ़ता देख कर्मचारी मौका पाकर गोदाम के शटर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। समिति के एमडी शिव बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समिति पर तैनात धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों ने सुबह से ही हंगामा कर रखा था। जिस कारण उसे स्टोर बंद कर वहां जाना पड़ा।