{"_id":"61f821b7b86ce022d91ceba5","slug":"farmers-celebrated-betrayal-day-nazibabad-news-mrt5753428159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नजीबाबाद में सीओ को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस
नजीबाबाद। भाकियू ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया। नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ, बाबूराम तोमर के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। विश्वासघात दिवस मनाते हुए किसानों ने कृषि आंदोलन स्थगित करने के समय किए गए वादों से केंद्र सरकार के उदासीन रुख अपनाने का आरोप लगाया।
किसानों का आरोप था कि सरकार ने एमएसपी कानून बनाने की फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी। किसानों पर दर्ज मुकदमे आज तक वापस नहीं हुए। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ गजेंद्र पाल सिंह और नायब तहसीलदार सार्थक चावला को सौंपा। प्रदर्शनकारी किसानों में ठाकुर गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भोपाल राठी, विजय सिंह, सुनील कुमार, दीपक तोमर, नरेश सिंह, प्रशांत कुमार, नीतू सिंह, अनुरोध तोमर सहित अनेक किसान शामिल हुए।