फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burnt effigy of central government

किसानों ने फुंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 27 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of central government
किसानों ने फुंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन

नजीबाबाद/ नांगलसोती। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को छह माह पूर्ण होने पर सोमवार को केंद्र सरकार का पुतला फुंका। किसानों ने काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार का विरोध किया वहीं नांगलसोती के कई गांवों में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव मनोहर वाला उर्फ लाठीपुरा में भाकियू के जिला सचिव चौधरी महेंद्र सिंह के आवास पर कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाया गया। किसानों ने काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार का विरोध किया। किसानों ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, कमलवीर, ठाकुर विनोद परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नांगलसोती भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने नांगलसोती के खानपुर तिराहा, हरचंदपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता राजवीर सिंह, सुनील, लाखन सिंह, नीटू चौधरी, देव कुमार, कुलबीर सिंह, भोपाल एड. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में रहे दिगंबर
नांगलसोती। भाकियू द्वारा 26 मई को काला दिवस मनाने को लेकर भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह बुधवार को पुलिस की निगरानी में रहे। सुबह छह बजे से ही नांगल थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में गांव चमरोला निवासी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। दिगंबर पूरा दिन पुलिस की निगरानी में रहे और प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed