फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers blocked the Haridwar highway

मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में किसानों ने दिया धरना, लगा जाम

Sat, 28 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the Haridwar highway
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में हाईवे पर धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/मंडावली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में प्रदर्शन कर हरिद्वार हाईवे को जाम कर दिया। धरने पर बैठे किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों की लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संरक्षक रूकन सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक महासचिव अवनीश चौधरी, भोपाल सिंह राठी, नरदेव सिंह, विनोद परमार, सत्येंद्र कुमार, हुकुम सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार, सुखराम सिंह, दिनेश राणा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, फसलों का वाजिब मूल्य दिलाने, बिजली, खाद और कृषि यंत्रों पर हो रही वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

.......................
जाम में फंसे लंबी दूरी के वाहन
नजीबाबाद। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते लंबी दूूरी के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। किसानों के प्रदर्शन के कारण छोटे वाहनों और दुपहिया वाहनों को नहर पटरी और जंगल के रास्ते आवागमन के लिए विवश होना पड़ा।

नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में प्रदर्शनकारी किसानों से  वार्ता करते एसडीएम और सीओ।

नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता करते एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed