{"_id":"65302815ba907fbe2308d9b4","slug":"farmers-became-vocal-against-police-staged-picket-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12828-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस के खिलाफ मुखर हुए किसान, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस के खिलाफ मुखर हुए किसान, दिया धरना
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ब्लॉक में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
बिजनौर, कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से ब्लॉक परिसर में कोतवाली देहात पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। हालांकि एसपी ग्रामीण के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एसपी देहात में मामले की जांच कराने का आश्वासन किसानों को दिया।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता ब्लॉक प्रांगण में पहुंचे तथा टेंट लगाकर वहां धरना देना शुरू कर दिया। किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने अकबराबाद के एक युवक को पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मनमानी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेगा।
किसान लगभग चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है तथा निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कोतवाली देहात पुलिस कर रही है। धरने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने किसानों को समझाया। पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। समझौता वार्ता में भाकियू अराजनैतिक की ओर से घोषणा की गई कि 25 अक्तूबर को बिजनौर में होने वाली बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता बलराम सिंह तथा संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र राठी, अतुल बालियान,बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, ओम प्रकाश सिंह, पिंटू प्रधान आदि मौजूद रहे।