{"_id":"586d48604f1c1b076515874b","slug":"farmers-are-not-getting-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिल रही राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिल रही राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नुमाइश ग्राउंड पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नरेश टिकैत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
नुमाइश ग्राउंड पर भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉ. रामअवतार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, जितेंद्र पहलवान की मौजूदगी में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को उनका पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। कैश नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसी प्रकार से भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोग काफी आहत हैं।
जिले में शुगर फैक्ट्री की ओर से गन्ने की अर्ली पर्ची जारी होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने 16 से 18 जनवरी को इलाहाबाद में बड़ा आंदोलन करने की बात कही, बाद में वे किसानों के साथ रवाना हो गए। इस मौके पर अतुल कुमार, विकास कुमार, बिजेंद्र सिंह, मुनिदेव सिंह, काले सिंह आदि मौजूद रहे।