फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are invited to participate in the Mahapanchayat

किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान

Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers are invited to participate in the Mahapanchayat
किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद के चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने का किसानों से आह्वान किया गया।
गांव चौकपुरी में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि किसानों की महापंचायत को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूरा समर्थन दिया है। महापंचायत को सफल बनाकर भाजपा को अपनी ताकत दिखानी है। कहा कि मोदी सरकार रसोई गैस में लगातार वृद्धि करके जनता को किस बात की सजा दी जा रही है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ अब स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी सड़क पर क्यों नहीं बैठ रही हैं। कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया है उसके हिसाब से गन्ने के दाम 650 रुपये प्रति क्विंटल होने चाहिए। बैठक का संचालन पीतम सिंह ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इरफान, ब्रह्मपाल भुईयार, कालू सिंह, प्रशांत चौधरी, अभिषेक चौधरी, आकाश, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed