फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer needs increase in support price, guarantee of selling crop

किसान को चाहिए समर्थन मूल्य में वृद्धि, फसल बिकने की गारंटी

Wed, 23 Sep 2020 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer needs increase in support price, guarantee of selling crop
चौधरी विरेंद्र सिंह। - फोटो : BIJNOR
किसान को चाहिए समर्थन मूल्य में वृद्धि, फसल बिकने की गारंटी
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार ने गेहूं सहित दलहन, तिलहन की छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। इससे साफ हो गया है कि कृषि अध्यादेशों में किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य न दिए जाना सिर्फ अफवाह है। हालांकि किसान नेता इस वृद्धि को कम बता रहे हैं। साथ ही फसल बिकने की गारंटी की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि महंगाई और लागत के अनुसार गेहूं का दाम 7500 रुपये क्विंटल होना चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट इस बात को कहती है। समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद भी बाजार में गेहूं के दाम 1500 रुपये प्रति क्विंटल हैं। फसल बिकने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं बोने में क्या 50 रुपये की ही लागत बढ़ी है। सरकार बिजली, डीजल सभी के दाम बेतहाशा बढ़ा चुकी है और गेहूं के दामों में केवल 50 रुपये की वृद्धि की गई है। गेहूं के दामों में और इजाफा होना चाहिए। साथ ही फसल बिकने की गारंटी भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अंबावता के जिला प्रवक्ता शिव कुमार के अनुसार फसलों के दाम तो बढ़ाए गए हैं लेकिन फसल बिकने की कोई गारंटी सरकार लेने को तैयार नहीं है। अध्यादेशों में भी यह नहीं लिखा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा। सरकार को अध्यादेशों में यह बात लिखनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं वे किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रहे हैं। इस पर काम भी बहुत हो रहा है। कहा कि किसानों के बीच कृषि अध्यादेशों को लेकर गलत फहमी है। प्रधानमंत्री खुद किसानों की गलतफहमी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

शिव कुमार।

शिव कुमार।- फोटो : BIJNOR

विनोद कुमार।

विनोद कुमार।- फोटो : BIJNOR

सुभाष वाल्मीकि।

सुभाष वाल्मीकि।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed