फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer Labor Organization came out in support of lawyers' strike

Bijnor News: वकीलों की हड़ताल के समर्थन में उतरा किसान मजदूर संगठन

Thu, 21 Nov 2024 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer Labor Organization came out in support of lawyers' strike
बिजनौर। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर जिला बार एसोसिएशन बिजनौर की 20 से दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता यशपाल सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव विशाल अग्रवाल के संचालन में बैठक आयोजित हुई। इसमें अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कामरेड शमशाद हुसैन अपने साथियों नजीबाबाद तहसील अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, नितिन कुमार, कपिल कुमार, मोहम्मद तकी के साथ जजी में दोपहर बाद पहुंचे।


उन्होंने अधिवक्ताओं की हड़ताल और उनकी मांगों का समर्थन किया। शासन, प्रशासन से अधिवक्ताओं की मांगे मानकर उनकी हड़ताल समाप्त करने की मांग की। अधिवक्ता गाजियाबाद जिला जज को निलंबित करने, वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। धरने में जिला प्रवक्ता पंकज विश्नोई, पूर्व महासचिव रामेंद्र सिंह, तल्हा मकरानी, जैनब परवीन, ममतेश चौहान, गजेंद्र पाल सिंह, गुलसिताब गुल, केके अग्रवाल, सचिन चौधरी, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed