{"_id":"5fa6ebe58ebc3e9bc919a7c9","slug":"farmer-killed-in-tractor-and-truck-collision-bijnor-news-mrt5100289169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में किसान की मौत
स्योहारा। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
गांव सब्दलपुर निवासी ऋतुराज उर्फ राजू 30 वर्ष पुत्र मुसद्दी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भर कर अफजलगढ़ चीनी मिल जा रहा था। ठाकुरद्वारा रोड पर रामगंगा नदी के पुल के पार गांव बरखेड़ा के मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर खाई में गिर गई। ट्रैक्टर चालक ऋतुराज व साथ बैठे गांव सब्दलपुर निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इन्हें निकाला। घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए ठाकुरद्वारा सीएचसी भेज दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ठाकुरद्वारा ले जाते हुए रास्ते में ऋतुराज ने दम तोड़ दिया। ऋतुराज की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मात्र पांच वर्षीय पुत्र है। ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक की हालत भी चिंताजनक है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।