फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer killed in road accident in Haldore

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत

Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in road accident in Haldore
हल्दौर के ग्राम बिसाठ के किसान देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
सड़क दुर्घटना में किसान की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बिसाठ के जंगल में बैलगाड़ी से पशुओं के लिए चारा लेने जाते समय वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गांव बिसाठ निवासी देवेंद्र सिंह (52) बुधवार सुबह करीब साढे़ छह बजे बैलगाड़ी से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक मंदिर के समीप पहुंचने पर उसकी बैलगाड़ी में नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक देवेंद्र के भाई सत्यपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है फरार वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed