{"_id":"68068ed0bafafc27bd06078a","slug":"farmer-dies-in-bee-attack-wife-and-three-daughters-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-148009-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, पत्नी और तीन बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, पत्नी और तीन बेटी घायल
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में मरने वाले किसान सोमपाल का फाइल फोटो।
झालू/हल्दौर (बिजनौर)। खेत में गेहूं की फसल काट रहे किसान और उसके परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें किसान सोमपाल की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। मां-बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार को गांव धर्मपुरा निवासी सोमपाल सिंह (50) पुत्र टीकम सिंह अपनी पत्नी रानी (45), पुत्री शिवानी (25), अंजू (22) और पारुल (20) को संग लेकर गेहूं कटाई करने खेत पर गए। गेहूं की कटाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक खेत में मधुमक्खी का झुंड आ गया। मधुमक्खियों ने हमला किया तो सोमपाल और उसके परिवार ने बचने का काफी प्रयास किया। इधर उधर दौड़े मगर मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। उसी समय खेत में मौजूद किसानों ने धुआं करते हुए राहत दिलाने का प्रयास किया।
मगर मधुमक्खियों ने धुआं होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों के हमले में सोमपाल सिंह, उसकी पत्नी और तीनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आए किसानों ने फोन पर परिजनों और अन्य गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने खेत से उठाकर घायलों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक सोमपाल के चार पुत्री, एक पुत्र व पत्नी है।