{"_id":"6243492eb9e28711155e5933","slug":"farmer-dies-due-to-high-tension-line-wire-falling-bijnor-news-mrt5823719109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान की मौत
चांदपुर। बास्टा क्षेत्र के गांव बास्टा में खेत में काम कर रहे किसान की हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से मौत हो गई।
चांदपुर तहसील के बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला निवासी किसान चंद्र प्रकाश सैनी (45) अपने खेत पर काम कर रहा था। खेत से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ विद्युत विभाग के अधिकारियों को खेत में बुलाने की मांग कर रही थी। सूचना मिलने पर क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।