फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer couple supported Kanhaiya's cows

कन्हैया की गायों को किसान दंपती ने दिया सहारा

Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer couple supported Kanhaiya's cows
स्योहारा में रखे श्री राधा कृष्ण गौशाला के नाम से बने दान पात्र। - फोटो : BIJNOR
कन्हैया की गायों को किसान दंपती ने दिया सहारा
विज्ञापन

स्योहारा। कन्हैया की गाय को किसान दंपती का संकल्प राहत की ठोर दे रहा है। बेसहारा गोवंश के साथ जज्बाती रिश्ता जोड़ने वाले दंपती ने पैतृक जमीन पर ही गोसेवा धाम की नींव रख दी। न किसी सरकारी मदद का इंतजार किया और न ही आसपास के लोगों से सहयोग की कोई उम्मीद की। गांव-गांव, गली-गली बेसहारा गोवंश की तलाश में घूमकर यह दंपती उनको महफूज ठिकाना देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोग इस दंपती के सेवाभाव की तारीफ कर रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव माघपुर उदयचंद उर्फ मिट्ठेपुर निवासी 47 वर्षीय सुरेंद्र प्रजापति उनकी पत्नी फूलकुमारी ने 2014 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अनूठा संकल्प लिया था। दोनों ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण की शपथ ली। अपनी पैतृक आधा बीघा जमीन पर श्री राधा कृष्ण गोशाला की नींव रख दी। सुरेंद्र प्रजापति बताते हैं कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वह भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं, 2014 में अचानक मन में विचार आया कि हम सभी श्री कृष्ण की पूजा करते हैं, लेकिन भगवान की चहेती गायों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। जिस पर उन्होंने गोवंश की सेवा करने का संकल्प लिया। इसमें पत्नी ने भी पूरा साथ दिया। फिलहाल गोशाला में करीब 25 गाय मौजूद हैं।
विज्ञापन

पति पत्नी सुबह से ही उनकी सेवा में जुट जाते हैं। बीमारी के उपचार में आने वाला खर्च तक वह स्वयं वहन करते हैं। गाय के दूध को बेचते नहीं हैं, बल्कि उसे बांट देते हैं। गोवंश की सेवा में जुटे दंपती को देख स्थानीय समाजसेवी भी सहयोग करने लगे हैं। नगर में कई प्रतिष्ठानों पर श्री राधा कृष्ण गोशाला के नाम से दान पात्र भी रखे हुए हैं। नगर के समाजसेवी चिकित्सक डॉ. मनोज वर्मा, सुरेंद्र अरोरा, देशबंधु चौहान, डॉ. अजय राणा, संजय जैन, राघव शरण गोयल आदि गोशाला में चारे की व्यवस्था में भरपूर सहयोग करते हैं।

स्योहारा के गांव माघपुर उदयचंद उर्फ मिट्ठेपुर में बेसहारा गायों की सेवा करते सुरेंद्र प्रजापति

स्योहारा के गांव माघपुर उदयचंद उर्फ मिट्ठेपुर में बेसहारा गायों की सेवा करते सुरेंद्र प्रजापति - फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed