{"_id":"662c3243ad64b84cd403ff34","slug":"farmer-clashed-with-henchman-empty-handed-badly-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-122761-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खाली हाथ गुलदार से भिड़ गया किसान, बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खाली हाथ गुलदार से भिड़ गया किसान, बुरी तरह घायल
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। गुलदार ने खेत पर गए एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान ने अपने हाथों को हथियार बनाकर गुलदार का काफी देर तक मुकाबला किया, जिसके परिणाम स्वरूप गुलदार को जंगल की तरह भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसान का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर कोपा निवासी जयप्रकाश का 27 वर्षीय पुत्र हरिराम उर्फ पिंटू शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर चल रहे ट्यूबवेल के पानी को देखने गया था। बताया जाता है कि जब वह खेत पर पहुंचा ही था, तभी पीछे से एक गुलदार ने उस पर जोरदार हमला बोल दिया। पिंटू ने बताया कि गुलदार के हमले के बाद वह विचलित नहीं हुआ तथा उसने अपने दोनों हाथों का सहारा लेकर ही गुलदार का डटकर मुकाबला किया। गुलदार को जंगल की तरफ भागने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि इस दौरान गुलदार पिंटू की गर्दन पर हमला नहीं कर सका जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन हाथ व पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर गुलदार के पंजे व दांत के निशान लगने से वह घायल हो गया। उसका कहना है कि उसने गुलदार के हमले के दौरान काफी देर तक शोर मचाया लेकिन आसपास के खेत पर किसी ग्रामीण के न होने से वह अकेले ही गुलदार का मुकाबला करता रहा। सूचना के बाद घायल अवस्था में पिंटू को परिजन व ग्रामीण नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उसका उपचार कराया गया। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पहुंच गई है तथा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया हैं।