फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family working to save the accused

परिजन युवक को बचाने में जुटे

Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Family working to save the accused
आरोपी को बचाने में जुटे परिजन
विज्ञापन

बिजनौर। नहटौर क्षेत्र में दस दिन पूर्व धर्म परिवर्तन के मामले में दबोचे गए युवक के परिजनों ने युवक को बचाने में जुट गए हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। वह बर्थ डे पार्टी से लौट रहा था। जबकि पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान भी दर्ज करा दिए हैं। किशोरी के पिता पुलिस कार्रवाई को सही बता रहे हैं। 15 दिसंबर को धामपुर थाने के गांव किरार खेड़ी निवासी मोहम्मद शाकिब को नहटौर क्षेत्र के एक गांव में युवकों ने एक किशोरी के साथ पकड़कर बुरी तरह पीटा था। युवक के खिलाफ धामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया था कि शाकिब ने दूसरे समुदाय की किशोरी को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया। शाकिब ने अपना नाम सोनू बताता था। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक किशोरी के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। किशोरी के पिता भी कार्रवाई को सही बता रहे हैं। युवक के परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed