फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family members slept, goods worth lakhs stolen from the house

Bijnor News: सोते रह गए परिजन, घर से लाखों का सामान चोरी

Wed, 22 Jul 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Family members slept, goods worth lakhs stolen from the house
नूरपुर। सोमवार की रात मोहल्ला शहीद नगर निवासी अजमत निशा के घर से चोरों ने एक लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घर में सोए परिवार के सदस्यों को इसका पता तक नहीं चला। मंगलवार को सुबह के समय संदूक और अलमारी खुली देखी तो चोरी की वारदात का पता लगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मोहल्ला शहीद नगर निवासी अजमत निशा पत्नी शमशाद अहमद ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे जब नींद से जगी तो घर की अलमारी और संदूक खुले पड़े थे, जिन्हें देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने बताया कि चोर घर रखे एक लाख रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता ने तहरीर सौंप चोरी के खुलासे की गुहार लगाई है। सीओ देश दीपक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed