फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family is forced to live in tarpaulin

तिरपाल में रहने को विवश है परिवार

Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family is forced to live in tarpaulin
तिरपाल में रहने को विवश है परिवार
विज्ञापन

अफजलगढ़। तीन सप्ताह पूर्व हुई बारिश में गांव सुआवाला में एक कच्चा मकान गिर गया था। मलबे में परिवार के तीन बच्चे दबकर घायल हो गए थे। तीन सप्ताह बीतने के बाद भी प्रशासनिक की ओर से पीड़ित परिवार को कोई सरकारी मदद नहीं मिली। परिवार हाड़ कंपा देने वाली ठंड में तिरपाल डालकर रहने को विवश है।
गांव सुआवाला निवासी पीड़ित मो. यामीन पुत्र छुट्टू ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व उसका कच्चा मकान बारिश में गिर गया था, जिसमें दबने से उसके तीन बच्चे भी घायल हो गए थे। खबर का संज्ञान लेकर राजस्व विभाग व विकास विभाग की टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। पीड़ित को भरोसा दिया था कि उनकी रिपोर्ट पर दैवीय आपदा के तहत पीड़ित को लाभ मिलेगा, लेकिन अभी तक पीड़ित को कोई लाभ नहीं मिला है। पीड़ित परिवार कड़क सर्दी में आंगन में तिरपाल डालकर रहने को विवश है। पेशे से मजदूर मो. यामीन दिनभर मजदूरी कर बच्चों का पेट पालने में लगा है। पीड़ित परिवार अभी भी प्रशासन की ओर से आशियाना बनने और आर्थिक मदद की आस दिल में संजोए बैठा है, लेकिन बेपरवाह अधिकारियों द्वारा पीड़ित को मदद के नाम पर केवल भरोसे पर भरोसा ही मिल रहा है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से आर्थिक मदद व पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई है। उधर, राजस्व विभाग के कानूनगो वीरेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार से जरूरी कागजात मांगे गए हैं। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, ग्राम विकास अधिकारी करुणा चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग से प्राकृतिक आपदा की धनराशि मिलते ही पीड़ित परिवार का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना में आ जाएगा। इस योजना के तहत उसका आवास बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed