{"_id":"5ee7b0308ebc3e42f66d7592","slug":"families-created-chaos-due-to-the-death-of-a-young-man-bijnor-news-mrt486586221","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की दौरा पड़ने से मेरठ में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की दौरा पड़ने से मेरठ में हुई मौत
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर। मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक किसी बात को लेकर काफी परेेशान था। सोमवार की दोपहर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पर ले गए, लेकिन तबियत में सुधार न होने चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही बैराज के निकट पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पत्नी और दो बच्चों समेत भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया।
गर्भवती महिला की दौरा पड़ने से मेरठ में हुई मौत
जलीलपुर। क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतका की कोविड जांच भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसका शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ग्राम धींवरपुरा निवासी राजू सिंह की पत्नी सुनीता देवी 21 वर्ष को शनिवार की रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान सुनीता को दौरा पड़ गया। इससे घबराए परिजनों ने उसे मंडी धनौरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे अमरोहा के जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने सुनीता को मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सुनीता के जेठ महिपाल सिंह ने बताया देश में फैली भयंकर महामारी के चलते डॉक्टरों ने सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए कोराना टेस्ट के लिए सैंपल लिया है। उन्होंने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।