{"_id":"6646726ec25cb2990506d1dd","slug":"false-story-of-robbery-created-to-escape-from-debt-burden-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123773-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कर्ज के तकादे से बचने को बनाई लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कर्ज के तकादे से बचने को बनाई लूट की झूठी कहानी
Fri, 17 May 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में पकड़े गए गल्ला कारोबारी के साथ। स्रोत पुलिस।
स्योहारा (बिजनौर)। कर्ज के तकादे से बचने के लिए गल्ला कारोबारी ने लूट की झूठी कहानी बना दी। बाकायदा पंद्रह हजार रुपये देकर गोली भी लगवा दी, गोली उसके हाथ में लगी। पुलिस ने गल्ला कारोबारी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गल्ला कारोबारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहानी को असल रूप देने के लिए गल्ला कारोबारी ने अपने मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल को भी डिलीट कर दिया था।
बुधवार की शाम सहसपुर निवासी नाजिम पुत्र लियाकत ने डायल 112 को फोन कर अपने साथ हुई 4.80 लाख रुपये की सूचना दी थी। नाजिम का कहना था कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसके हाथ में गोली मारकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। नाजिम के अनुसार वह जसपुर निवासी व्यापारी दानिश को रुपये देने जा रहा था।
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने घायल व्यापारी नाजिम से अलग अलग बिंदुओं पर जानकारी की तो नाजिम के बयानों में सच्चाई दिखाई नहीं दी। स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरे, सीडीआर व नाजिम के परिजनों से जानकारी की तो मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने इस मामले में इंतजार पुत्र अलीजान निवासी ग्राम मेवानवादा स्योहारा व अजीम उर्फ अज्जू पुत्र हनीफ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
- गल्ला व्यापारी नाजिम पर उत्तराखंड जसपुर निवासी व्यापारी दानिश के 15 लाख रूपये की देनदारी बकाया थी। दानिश बार बार नाजिम पर रुपये देने का दबाव बना रहा था। इसी तकादे से बचने के लिए नाजिम ने अपने दोस्तों संग फर्जी लूट की कहानी रची थी। फर्जी लूट की कहानी रचने के आरोप में नाजिम के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। - धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी
- आम के बाग में बनाई फर्जी लूट की कहानी
स्योहारा। लूट की घटना की पूरी कहानी घटना स्थल के पास स्थित आम के बाग में बनाई गई थी। दरअसल उत्तराखंड के जसपुर निवासी व्यापारी दानिश अपने 15 लाख रुपये देने के लिए नाजिम पर अत्यधिक दबाव बना रहा था। सोमवार को नाजिम ने दानिश से रुपये देने का वायदा किया था मगर जब नाजिम ने रुपये नहीं दिए तो मंगलवार को दानिश सहसपुर आ गया। नाजिम ने दानिश से बुधवार को पांच लाख रुपये देने का वायदा किया था। रुपये की व्यवस्था न होने पर उसने अपने दोस्तों अजीम व इंतजार को बुला कर आम के बाग में बैठ कर योजना बनाई। नाजिम ने हाथ के ऊपरी हिस्से में गोली मारने की एवज में इंतजार को 15 हजार रुपये दिए। बाग में गोली लगवाने के बाद नाजिम ने सड़क पर आकर गिर गया। उसके बाद डायल 112 व एम्बुलेंस को फोन किया। थोड़ी ही देर में अजीम उर्फ अज्जू अपना वाहन लेकर आ गया था।
- गल्ला व्यापारी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
स्योहारा। पुलिस ने फर्जी लूट की कहानी रचने वाले आरोपी गल्ला व्यापारी नाजिम के विरुद्ध झूठी सूचना देने, धोखाधड़ी करने, लूट की साजिश रचने, सबूत मिटाने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी ने फर्जी लूट की कहानी रच कर गंभीर अपराध किया है।