{"_id":"5b79acbf42c79246700227e2","slug":"false-devotees-celebrate-holi-n-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलसंदा वाले की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलसंदा वाले की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बाबा फुलसंदे वाले की शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सतपुरुष बाबा फुलसंदा वाले के जन्मदिन पर अनुयायियों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
रविवार को रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई काकरान वाटिका में आकर संपन्न हुई। सतपुरुष बाबा फुलसंदा वाले फूलों से सुशोभित रथ पर सवार हुए। बाबा के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की ओर से नगर में स्वागत द्वार बनाए हुए हैं। बाबा ने जगह-जगह प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालु एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सफेद वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। पुरुषों के हाथों में धर्म ध्वजा थे। 20 अगस्त को बाबा काकरान वाटिका में दोपहर एक बजे से वेदों का पाठ कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर अग्निदेव, देशराज, नरपाल, नरेंद्र कुमार, सुरेश, अनिल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।