{"_id":"5f2affa58ebc3e3ce727521e","slug":"fake-ti-caught-just-checking-bijnor-news-mrt494827379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चेकिंग कर रहा फर्जी टीआई दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चेकिंग कर रहा फर्जी टीआई दबोचा
विज्ञापन
बस चेकिंग कर रहा फर्जी टीआई दबोचा
बिजनौर। फर्जी टिकट निरीक्षक बनकर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे एक व्यक्ति को स्योहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
स्योहारा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार दोपहर तीन बजे महमूद फाटक के पार फर्जी टीआई बनकर रोडवेज बसों की चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुमार शानू है जो स्योहारा थाने के गांव महमूदपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक काला बैग जिस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम छपा है, एक फर्जी परिचय पत्र, एक डायरी और एक सीटी बरामद हुई है। बताया कि बदायूं डिपो द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस क्रम में बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल पुरुषोत्तम व सचिन चौधरी मौजूद थे।