फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake disability certificate made by modifying photo

Bijnor News: फोटो संशोधित कर बनाया फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र

Wed, 24 Sep 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fake disability certificate made by modifying photo
बिजनौर। एक व्यक्ति के प्रमाण पत्र पर फोटो संशोधित कर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया। फर्जी प्रमाण पत्र की पुष्टि होने के बाद शहर कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


डीएम के यहां फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र की शिकायत की गई थी। जांच के लिए डीएम ने सीएमओ निर्देश दिए। जांच के लिए एसडीएम न्यायिक नजीबाबाद प्रिंस कुमार व डिप्टी सीएमओ डाॅ. केके राहुल को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में पाया गया कि साइमा पुत्री वली अहमद मोहल्ला मौलवियान कस्बा झालू का कोई दिव्यांगता प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय से जारी नहीं हुआ है। कूटरचित तरीके से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। साइमा ने जांच अधिकारियों को बताया कि जाकिर अहमद ग्राम पास्टा, तहसील चांदपुर ने उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया है। इस मामले में दोनों दोषी पाया गया है। दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जांच में दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। कूटरचित तरीके से फोटो एडिट का प्रमाण पत्र बनाया गया था। एफआईआर दर्ज करने के लिए शहर कोतवाली को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed